नई दिल्ली (New Delhi)। देश की राजधानी दिल्ली इस समय अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। ऐसा ही एक बार फिर दिल दहला देने वाला हत्याकांड (carnage) सामने आया है। व्यक्ति ने पहले तो 70 हजार देकर में खुद के लिए पत्नी खरीदी और फिर उसकी आदतों से गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। महिला का कसूर इतना था की वो अक्सर बिना बताये अपने मायके जाने लगी थी। पत्नी की हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसको जंगल में फेंक दिया।
अरुण ने बताया,’धरमवीर अपनी पत्नी के व्यवहार से खुश नहीं था, वो कई महीनों के लिए अपने मायके चली जाती थी। धर्मवीर ने उसको ७० हज़ार में ख़रीदा था।” पुलिस अब उस शख्श को भी ढूंढ रही है जिससे धर्मवीर ने स्वीटी को ख़रीदा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved