img-fluid

बाउंसर की हत्या, साथी घायल, विजय नगर इलाके में दोस्त का विवाद सुलझाने गया था, दो हिरासत में

February 11, 2026

इन्दौर। विजय नगर इलाके (Vijay Nagar area) में एक बाउंसर (Bouncer) की हत्या का मामला सामने आया है। बाउंसर विवाद के दौरान साथी (partner) की मदद करने के लिए एक अन्य साथी के साथ गया था। वहां दोनों पर दो हमलावरों ने बियर की बोटल (beer bottle) फोडक़र हमला कर दिया, जिससे बाउंसर और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के दौरान बाउंसर की मौत हो गई। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


  • विजय नगर पुलिस ने बताया कि 29 साल के गोलू पिता चैनसिंह चंद्रवंशी निवासी गुलमोहर कॉलोनी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है, जबकि उसका साथी हरिओम घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों के एक अन्य दोस्त करण का विजय नगर के आर्बिट मॉल के सामने कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसमें करण ने फोन लगाकर गोलू और हरिओम को मदद के लिए बुलाया था। यहां विवाद बढऩे लगा और करण से विवाद कर रहे हमलावरों ने गोलू और हरिओम पर बियर की बोटल फोडक़र पीठ पर हमला कर दिया। आरोपी नशे में धुत थे। घटना में गोलू और हरिओम लहूलुहान होकर गिर गए। लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई। इस बीच हमलावर भाग गए। गोलू और हरिओम को पास के मेदांता अस्पताल लेकर गए, लेकिन गोलू की मौत हो गई। हरिओम का इलाज जारी है। घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच की जा रही है। गोलू के परिवार में माता-पिता और भाई हैं। गोलू पेशे से बाउंसर था। उसने हाल ही में पीयू-4 इलाके में एक कैफे खोला था।

    Share:

  • विजय नगर क्षेत्र में दो गुटों के आपसी विवाद में चाकूबाजी, एक युवक की हुई मौत

    Wed Feb 11 , 2026
    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक चाकूबाजी की घटना सामने आयी है. जिसमें शुरू मे दो गुटों में विवाद हुआ और उसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक पर चाक़ू से हमला कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है. जहाँ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved