img-fluid

Box Office : 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने पहुंची ‘छावा

March 06, 2025

मुंबई। लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) के निर्देशन में बनी एतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ (‘Chaava’) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया और इसमें उनका साथ निभाया रश्मिका मंदाना और विनीत सिंह सहित अन्य कलाकारों ने। इसी की बदौलत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

दूसरी ओर सोहम शाह की कम बजट वाली फिल्म ‘क्रेजी’ की हालत भी ठीक नहीं चल रही है, फिल्म सिनेमाघरों में बने रहने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। सोहम की फिल्म ने एक करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी। वहीं, ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ सिनेमाघरों में बस चंद दिनों की मेहमान लग रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने रिलीज के 20वें दिन कितना कलेक्शन किया?



  • ‘छावा’ का 20वें दिन का कलेक्शन
    विक्की कौशल की फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन कुल 6.24 करोड़ का कलेक्शन किया है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया है। बीते दिन फिल्म ने 5.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।


    ‘छावा’ का कुल कलेक्शन

    फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस से अब तक 478.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 219.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे सप्ताह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 180.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से बस चंद कदम की ही दूरी पर है।

    ‘क्रेजी’ का छठे दिन का कलेक्शन
    सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग ही एक करोड़ रुपये के साथ शुरू की थी। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

    ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ छठे दिन का कलेक्शन
    ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ सिनेमाघरों में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म की कमाई 20 लाख रुपये से भी नीचे आ चुकी है। अब देखना है कि यह कितने दिन सिनेमाघरों में टिकी रह पाती है। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 17 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसकी अब तक की कुल कमाई 2.37 करोड़ रुपये हो गई है।

    Share:

  • जापान में घटती जन्म दर ने बढ़ाई चिंता, पहुंची सबसे निचले स्तर पर, 2023 के मुकाबले 2024 में 5 फीसदी की गिरावट

    Thu Mar 6 , 2025
    नई दिल्‍ली । जापान (Japan) में जन्म दर (Birth Rate) भविष्य के लिए एक विकराल समस्या के रूप में उभर रही है। पिछले साल जापान में जन्म लेने वाले बच्चों (children) की संख्या में लगातार नौवें साल गिरावट आई है। यह गिरावट अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। 2024 में जापान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved