img-fluid

गुजरात के इस गांव में नहीं हो रही लड़कों की शादी… वजह कर देगी हैरान!

April 13, 2026

राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले के वेजा गांव में कोई भी अपनी बेटी की शादी करने को तैयार नहीं है. गांव इन दिनों एक ऐसी समस्या से जूझ रहा है, जिसने यहां के सामाजिक रिश्तों, आजीविका और रोजमर्रा की जिंदगी को लगभग ठप कर दिया है. गांव में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप अब केवल स्वास्थ्य संकट नहीं रहा, बल्कि इसका असर अब लोगों की आय पर भी पड़ रहा है.

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि आसपास के गांवों के लोग अब वेजा में रिश्ते जोड़ने से भी कतराने लगे हैं. कोई अपनी बेटी की शादी गांव में करने को तैयार नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि शादी योग्य युवकों के रिश्ते केवल इसलिए टूट रहे हैं क्योंकि कोई भी परिवार अपनी बेटी को ऐसे गांव में भेजना नहीं चाहता, जहां रात गुजारना मुश्किल हो.


  • गांव में दिन हो या रात हर समय मच्छरों का आंतक रहता है, जिस कारण किसी भी ग्रामीण के यहां कोई रिश्तेदार आने को तैयार नहीं है, जो आते भी है. वह शाम होते ही गांव से चले जाते हैं. गांव के लड़कों की शादी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक, कई परिवारों में शादी की उम्र के लड़के हैं, लेकिन मच्छरों के डर से रिश्ते आगे नहीं बढ़ पा रहे. गांव अब धीरे-धीरे सामाजिक अलगाव की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है.

    समस्या का असर केवल इंसानों तक सीमित नहीं है. गांव के पशुपालकों को अपने पशुओं को बचाने के लिए बाड़ों में बड़े-बड़े मच्छरदानी जाल लगाने पड़ रहे हैं. लगातार मच्छरों के काटने से पशु बीमार हो रहे हैं, जिससे दूध उत्पादन में तेज गिरावट दर्ज की गई है. कई किसानों का कहना है कि दवाइयों, कीटनाशकों और बार-बार नई मच्छरदानियां लगाने में उनकी आय का बड़ा हिस्सा खर्च हो रहा है. कुछ किसान तो अब अपने पशुधन को बेचने तक का विचार कर रहे हैं।

    ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या पिछले सात से आठ वर्षों से लगातार बढ़ रही है. गांव के आसपास जमा गंदा पानी, जलकुंभी और सफाई की कमी ने मच्छरों के प्रजनन को बेकाबू बना दिया है. लोगों का कहना है कि प्रशासन हर बार केवल पाउडर या दवा का छिड़काव कर औपचारिकता निभा देता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

    ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि अगर प्रशासन ही इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा, तो आम लोग हजारों मच्छरों के बीच कैसे सामान्य जीवन जी पाएंगे. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के आसपास जमा गंदे पानी का स्थायी समाधान किया जाए, जलकुंभी हटाई जाए और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को पूरी तरह खत्म करने के लिए ठोस योजना बनाई जाए.

    Share:

  • Maharashtra : ठाणे में भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, तीन लोग घायल

    Mon Apr 13 , 2026
    ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ( Horrific Road Accident) की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे (Thane) जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved