img-fluid

ब्रह्मोस मिसाइल का ऑपरेशन सिंदूर में महत्‍वपूर्ण योगदान, अब 15 देशों ने की है भारत से मांग : राजनाथ सिंह

July 14, 2025

लखनऊ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने रविवार को कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल (Brahmos Missile) ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में महत्वपूर्ण साबित हुई और तब से एक दर्जन से ज्यादा देशों ने इसमें रुचि दिखाई है। राजनाथ सिंह ने यह बात लखनऊ में एक कार्यक्रम में कही, जहां उन्होंने नेशनल पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र भानु गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक डाक टिकट जारी किया।

राजनाथ सिंह ने कहा, “कुछ दिन पहले ही मैंने लखनऊ में ब्रह्मोस एयरस्पेस इंटीग्रेशन और परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया था। आपने देखा होगा कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने कमाल कर दिखाया है और इतना ही नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल के इस चमत्कार के बाद दुनिया के लगभग 14-15 देशों ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की मांग की है।”


उन्होंने कहा, “ब्रह्मोस मिसाइल अब लखनऊ से भी निर्यात की जाएगी। मेरा मानना है कि यह सुविधा रक्षा क्षेत्र में हमारे देश की आत्मनिर्भरता को मज़बूत करेगी और साथ ही रोज़गार भी पैदा करेगी। मेरा प्रयास है कि यहां और भी उद्योग आएं ताकि लखनऊ के साथ-साथ राज्य का भी तेजी से विकास हो।”

मंत्री ने दावा किया कि मजबूत कानून-व्यवस्था और मजबूत बुनियादी ढांचे के बल पर उत्तर प्रदेश ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा, “बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव हो रहे हैं। एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डा, मेट्रो, मेडिकल कॉलेज, ये सभी विकास की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं।”

लखनऊ से लोकसभा सांसद सिंह ने चंद्र भानु गुप्ता की भी प्रशंसा की, जो तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। राजनाथ सिंह ने कहा, “चंद्रभानु गुप्त जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की और अपने त्याग, प्रतिबद्धता और नेतृत्व से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। चंद्रभानु गुप्त का जीवन हमें बताता है कि सत्ता का मतलब केवल पद या अधिकार नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी, त्याग और जनता के हितों की रक्षा करना है।” उन्होंने कहा, “उनका जीवन हमें यह संदेश भी देता है कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दुश्मनी नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि गुप्त एक नेता से ज़्यादा एक जनसेवक थे।

Share:

  • GST सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी... 12% स्लैब को खत्म करने पर अमित शाह शुरू करेंगे चर्चा

    Mon Jul 14 , 2025
    नई दिल्ली। जीएसटी सिस्टम (GST System) में बड़े बदलाव के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) सभी हितधारकों राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों के साथ सर्वसम्मति बनाने के लिए चर्चा शुरू करने जा रहे हैं। इसका उद्देश्य विवादित मुद्दों को हल करना और प्रक्रिया को गति देना है। सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव 12% […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved