
इंदौर। शहर के प्रमुख मार्गों पर पूर्व से बने छोटे डिवाइडर (small dividers) को तोडक़र अब नगर निगम (Nagar Nigam) उन स्थानों पर बड़े डिवाइडर बना रहा है। मरीमाता चौराहे से डीआरपी तक और दवा बाजार से लेकर व्हाइट चर्च तक इसके काम शुरू कर दिए गए हैं।[relposy]
पूर्व में महू नाका से लेकर अन्नपूर्णा और रणजीत हनुमान रोड पर भी इसी प्रकार के प्रयोग करते हुए पुराने डिवाइडर तोडक़र नए बनाए गए हैं। इसके पीछे यह तर्क दिए गए कि दुर्घटनाएं रोकने और लोगों द्वारा कई बार डिवाइडर पार कर दूसरी सडक़ पर जाने की हड़बड़ाहट में घायल होने की शिकायतें आ रही थीं। इसी के चलते कई प्रमुख मार्गों पर पुराने डिवाइडर तोड़े जा रहे हैं। पिछले दिनों मरीमाता चौराहे से लेकर डीआरपी लाइन चौराहे तक वर्षों पुराने डिवाइडर तोड़ दिए गए और अब उनके स्थान पर बड़े आकार के डिवाइडर बनाए जा रहे हैं, जिनमें पौधारोपण भी किया जा रहा है। इसी प्रकार दवा बाजार से लेकर व्हाइट चर्च तक भी इसके काम शुरू कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि शहर के अन्य मुख्य मार्गों पर भी यही प्रयोग किया जाएगा।

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved