
नई दिल्ली। देश के 15वें राष्ट्रपति के रुप में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) कमान संभालेगी, ऐसा पहली बार हुआ है कि एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित हुई है। तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये हैं। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है। अभी एक राउंड वोटों की गिनती बची है, लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता मात्र है।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी, जिसके परिणाम आज घोषित किए गए हैं, NDA की तरफ से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को शिकस्त दी है। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।
थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्री मंडल के कुछ सदस्यों के साथ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने उनके घर जाएंगे साथ ही उन्हें चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने पर बधाई देंगे, वही गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज भाजपा नेताओ ने भी द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचित होने पर बधाई दी।
राष्टपति के घर ओडिशा में सुबह से ही जश्न का माहौल था उनके गांव में सुबह से मिठाइयों का एवं लोकनाट्य के माध्यम से खुशियां मनाने का सिलसिला शुरू हो गया था आपको बता दे की द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 (वोट वैल्यू) मिले वही यशवंत सिन्हा को 261062 (वोट वैल्यू) मिले यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved