img-fluid

अपने 100 विधायक लेकर आओ, सीएम बन जाओ…अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम को दिया खुला ऑफर

February 22, 2026

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया है। गोरखपुर में इलाज के दौरान कथित लापरवाही से 19 लोगों की आंखों की रोशनी जाने की घटना पर योगी सरकार को घेरते हुए, अखिलेश ने बीजेपी के भीतर जारी कथित अंतर्कलह पर तीखा तंज कसा है.

अखिलेश यादव ने पुरानी पेशकश को दोहराते हुए कहा, “हम अपना ऑफर फिर से दोहराते हैं—100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ। जो 100 विधायक साथ लाएगा, वह एक हफ्ते के लिए मुख्यमंत्री बनेगा।” उन्होंने संभवतः एक सप्ताह की बात इसलिए कही क्योंकि सीएम चार दिन के टूर पर जापान जा रहे हैं।


  • उठाया शंकराचार्य का मुद्दा
    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार शंकराचार्य को अपमानित करने के लिए 20 साल पुरानी घटना को ढूंढ कर लाई है। यह पहली बार है जब शंकराचार्य को माघ मेले में गंगा स्नान करने से रोका गया। अखिलेश यादव रविवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने शंकराचार्य पर लगे यौन शोषण के मामले में हाईकोर्ट की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के आदेश को लेकर बयान दिया।

    उन्होंने कहा कि “…शंकराचार्य कई दिनों तक धरने पर बैठे रहे, उस समय सर्दी चरम पर थी। हमारे सनातनी व्यवस्था में कहीं किसी शंकराचार्य को स्नान से रोका नहीं गया होगा लेकिन यह पहली बार हुआ है कि उन्हें स्नान से भी रोका गया… अब यह सरकार शंकराचार्य को अपमानित करने के लिए 20 साल पुरानी घटना ढूंढ कर लाई… अगर यह(शिकायतकर्ता) उनका(रामभद्रचार्य) शिष्य है तो मुझसे गलती हुई है कि मैंने कभी रामभद्रचार्य पर जो मुकदमा था वह वापस लिया था, मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था। विचारों को लेकर झगड़े हो जाते हैं लेकिन आप इस स्तर तक चले जाएंगे कि आप ऐसे आरोप लगवाएंगे… इसलिए मैं कह रहा हूं कि यह सरकार अब बचने वाली नहीं है…”

    Share:

  • साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप

    Sun Feb 22 , 2026
    नई दिल्ली: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में रविवार को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को 76 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते अब भारत के सेमीफाइनल में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved