img-fluid

Britain: रेडियो पर चली किंग चार्ल्स की मौत की खबर, मचा हड़कंप, फेक न्यूज के लिए चैनल ने मांगी माफी

May 22, 2026

नई दिल्ली. ब्रिटेन (Britain) में उस वक्त अचानक हड़कंप (Uproar) मच गया जब एक रेडियो स्टेशन (Radio Station) ने गलती से किंग चार्ल्स III (King Charles III) की मौत का ऐलान कर दिया. इसका ऐलान होते ही पूरे देश में हड़कंप मच गया. हालांकि थोड़ी ही देर बाद साफ हो गया कि यह खबर पूरी तरह फर्जी थी और तकनीकी खराबी की वजह से ऑन-एयर चली गई थी.

यह मामला ब्रिटेन के मशहूर रेडियो स्टेशन रेडियो केरोलिन से जुड़ा है. स्टेशन मैनेजर पीटर मूर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि मंगलवार दोपहर मेन स्टूडियो में कंप्यूटर एरर की वजह से “डेथ ऑफ अ मॉनार्क” प्रक्रिया गलती से एक्टिवेट हो गई थी. इसी वजह से किंग चार्ल्स के निधन का गलत ऐलान प्रसारित हो गई.


  • ब्रिटेन में किसी मौजूदा सम्राट की मौत की स्थिति के लिए मीडिया संस्थानों के पास पहले से तय इमरजेंसी प्रोटोकॉल मौजूद रहते हैं. इन्हें बेहद गोपनीय और संवेदनशील माना जाता है. जैसे ही यह सिस्टम एक्टिवेट हुआ, रेडियो स्टेशन कुछ समय के लिए पूरी तरह शांत हो गया, क्योंकि असली स्थिति में यही प्रक्रिया अपनाई जाती है.

    झूठी खबर के बाद रेडियो ने मांगी माफी
    पीटर मूर ने कहा, “जैसे ही हमें एहसास हुआ कि गलती हुई है, हमने तुरंत प्रसारण बहाल किया और ऑन-एयर माफी मांगी.” उन्होंने आगे कहा कि रेडियो कैरोलाइन को पहले क्वीन और अब किंग का क्रिसमस संदेश प्रसारित करने का सम्मान मिला है और वे उम्मीद करते हैं कि आने वाले कई सालों तक ऐसा करते रहेंगे. स्टेशन ने आधिकारिक तौर पर किंग चार्ल्स और अपने लिसनर्स से माफी भी मांगी. बयान में कहा गया कि इस गलती से जिन लोगों को परेशानी या तनाव हुआ, उसके लिए रेडियो स्टेशन खेद जताता है.

    किंग और क्वीन एक साथ आयरलैंड के दौरे पर
    दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन यह गलत घोषणा हुई, उसी दिन किंग चार्ल्स III और क्वीन केमिला उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट दौरे पर थे. दोनों वहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे. उन्होंने थॉम्पसन डॉक का दौरा किया, वही जगह जहां कभी टाइटैनिक जहाज खड़ा हुआ करता था.

    77 वर्षीय किंग चार्ल्स पिछले साल अपने कैंसर के इलाज को लेकर भी चर्चा में रहे थे. फरवरी 2024 में उन्होंने खुद खुलासा किया था कि उन्हें कैंसर है. हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि इलाज का असर सकारात्मक रहा है और इस साल उनकी ट्रीटमेंट की तीव्रता कम की जा रही है.

    हाल के महीनों में किंग चार्ल्स काफी सक्रिय नजर आए हैं. उन्होंने अमेरिका का दौरा किया, कांग्रेस को संबोधित किया और हाल ही में ब्रिटिश संसद में भी भाषण दिया था. ऐसे में उनकी मौत की फर्जी खबर ने सोशल मीडिया से लेकर ब्रिटिश मीडिया तक हलचल पैदा कर दी.

    Share:

  • ममता बनर्जी को फलता में बड़ा झटका, अभिषेक के प्रभाव वाले क्षेत्र से TMC का दबदबा कमजोर

    Fri May 22 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) को फलता विधानसभा क्षेत्र (Falta Assembly Constituency) से बड़ा झटका लगने की चर्चा तेज हो गई है। कभी टीएमसी का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में अब पार्टी का प्रभाव कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। यह क्षेत्र डायमंड हार्बर लोकसभा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved