
इंदौर। एक ओला कार चालक ने जहर खाकर जान दे दी। वह पहले दोस्त के पास गया और फोन लगाकर बोला कि वह उससे आखिरी बार मिलने आया है। भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि विशाल पिता मुन्नालाल निवासी आईटी पार्क के पास को जहर खाने के चलते एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके दोस्त ने बताया मृनितेश ने बताया कि विशाल की खुद की कार है, जिसे उसने ओला में अटैच में किया है। कल शाम को उसका फोन आया तो उससे आईटी पार्क के पास पार्किंग में मिलने गया। तब तक वह कोल्ड्रिंग्स में सल्फास की गोलियां मिलाकर खा चुका था। उसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। विशाल द्वारा आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला। वह छोटी-मोटी बातों को लेकर परेशान हो जाता था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved