
पठानकोट. सीमा सुरक्षा बल (BSF) को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीएसएफ के जवानों ने पठानकोट (Pathankot) के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए (Pakistani intruder) को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स पठानकोट के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह उसे नजरअंदाज करते हुए लगातार आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया।
बीएसएफ के अनुसार, ’26 फरवरी की सुबह ताशपतन बॉर्डर पोस्ट पर जवानों ने सीमा के पार संदिग्ध गतिविधि देखी। वह भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते हुए बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।’
बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि पाक रेंजर्स के समक्ष इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved