
इंदौर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के देश के सभी फ्रंटियर्स के श्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी आज से इंदौर छह दिनों तक इंदौर में मुकाबला करेंगे। बीएसएफ के सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपन्स एंड टैक्टिक्स (CSWT) में आज से 13वीं इंटर फ्रंटियर बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है।
सुबह 9.50 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसएफ सीएसडब्ल्यूटी के आईजी अश्विनी कुमार शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने किया। यह प्रतियोगिता 15 से 19 जनवरी के तक बीएसएफ के खेल परिसर में होगी। इस मेगा इवेंट में, पूरे देश के सभी बीएसएफ फ्रंटियर्स से 200 से अधिक बीएसएफ कर्मी शामिल हुए हैं।
इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में कुल 207 मैच आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से नई प्रतिभाओं की खोज करने और ऐसे खिलाड़ियों का चयन करने का प्रयास किया जाता जाएगा, जो बीएसएफ और भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें और भविष्य में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भाग ले सकें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved