img-fluid

BSNL को मिला ₹28473 करोड़ का ‘बूस्टर डोज’, Jio-Airtel को मिलेगी टक्कर

February 02, 2026

डेस्क: 2026-2027 के लिए बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टेलीकॉम मिनिस्ट्री के लिए इस बार बजट को 53000 करोड़ से बढ़ाकर 73,990 करोड़ कर दिया है, यानी इस बार के बजट में टेलीकॉम सेक्टर को 40 फीसदी ज्यादा बजट आवंटित किया गया है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के लिए भी एक बार फिर से खजाना खोल दिया गया है क्योंकि इस बीएसएनएल को इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए 28473 करोड़ दिए गए हैं.


  • टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में बताया कि बढ़ा हुआ एलोकेशन (बजट) अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए है, जिसमें भारतनेट, BSNL की कैपिटल जरूरत, स्पेक्ट्रम की कॉस्ट, नेटवर्क रोलआउट और अंदरूनी जरूरतें पूरी करना शामिल है.

    टेलीकॉम मिनिस्ट्री खासकर BSNL के लिए बढ़े हुए एलोकेशन की वजह पूछे जाने पर, टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार BSNL को और मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है. इसका मतलब ये है कि सरकार बीएसएनएल का नेटवर्क मजबूत करने पर फोकस कर रही है, अगर ऐसा हुआ तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL प्राइवेट प्लेटर्स को कांटे की टक्कर दे सकती है.

    Share:

  • WPL 2026 Points Table: RCB ने मारी बाज़ी, सीधे फाइनल में एंट्री; डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई बाहर

    Mon Feb 2 , 2026
    नई दिल्ली । वुमेंस प्रीमियर(Women’s Premier) लीग यानी (WPL 2026) का लीग चरण अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और इसके साथ ही प्लेऑफ की तस्वीर(Playoff picture) भी साफ हो गई है। रविवार 1 फरवरी को आखिरी लीग मुकाबले के बाद यह तय हो गया कि कौन-सी टीम टॉप पर रही, किसे सीधे फाइनल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved