img-fluid

लखनऊ में 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर के श्रद्धा-सुमन समारोह का नेतृत्व करेंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

November 05, 2026


लखनऊ । बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) लखनऊ में 6 दिसंबर को (In Lucknow on December 6) डॉ. भीमराव अंबेडकर के श्रद्धा-सुमन समारोह का नेतृत्व करेंगी (Will lead Tribute Ceremony of Dr. Bhimrao Ambedkar) ।


  • बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में पार्टी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सबसे बड़ा ऐलान 6 दिसंबर को होने वाले महापरिनिर्वाण दिवस समारोह को लेकर हुआ। मायावती ने कहा कि 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर होने वाले विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में नेतृत्व करेंगी।

    बैठक में बसपा यूपी स्टेट यूनिट के पदाधिकारी, मंडल सहित सभी स्तर के पदाधिकारी और सभी 75 जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। मायावती ने बूथ लेवल तक की जमीनी तैयारियों, अच्छे से अच्छे उम्मीदवारों के चयन और सर्वसमाज में खासकर गरीब व कमजोर तबकों को उनके वोट की शक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए दिए गए कामों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ‘बहुजन समाज’ के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का कारवां ‘वोट हमारा, राज भी हमारा’ के सर्वजन-हितैषी संकल्प के साथ सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करके अपनी मंजिल की ओर तेजी से बढ़ें। उन्होंने कहा कि देश में पूर्ण विश्वसनीय, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था और जिम्मेदार गवर्नेंस के अभाव के कारण राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक व्यवस्था प्रभावित है। उन्होंने ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि आज देश की अधिकतर जनता बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रही है।

    कांग्रेस, भाजपा और सपा को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे बताते हुए मायावती ने कहा कि ये पार्टियां बाबा साहेब के संविधान की बात तो करती हैं, लेकिन उस पर अमल करने में विफल हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की त्रस्त जनता को बसपा के ‘कानून द्वारा कानून का राज’ और ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के तहत सुशासन की वापसी की उत्सुकता है, जिसे सही करके दिखाना है। मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के संविधान को जमीनी स्तर पर लागू करके सर्वसमाज के गरीबों आदि में से खासकर ‘बहुजन समाज के लोगों का हित व कल्याण नकारने में कांग्रेस पार्टी व समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी दोषी हैं। हालांकि वर्तमान में भाजपा सरकार भी कोई कम पीछे नहीं हैं।

    Share:

  • Wyns Casino Offizielle Website: Breites Spielangebot und Großzügige Bonus-Promotionen

    Thu Nov 5 , 2026
    Die wyns casino offizielle website stellt Spielern bereit eine große Bandbreite an Unterhaltungsmöglichkeiten und großzügigen Bonusangeboten. Mit einer modernen Plattform und einem breiten Spektrum an Spielen hat sich Wyns Casino als bevorzugte Adresse für Gaming-Fans positioniert. Die Wyns Casino Offizielle Plattform im Überblick Die Plattform zeigt sich mit einem ansprechenden Design und einer intuitiven Bedienung, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved