img-fluid

संभल में फिर गरजा बुलडोजर, मदरसा-मस्जिद समेत 5 दुकानें ध्वस्त की गईं

April 05, 2026

संभल। यूपी के संभल (Sambhal, UP) में एक बार फिर बुलडोजर गरजा है। संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। ग्राम समाज की करीब चार बीघा भूमि पर कब्जा कर बनाए गए मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानों को ध्वस्त किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर की जा रही है। राजस्व प्रशासन द्वारा पहले ही कब्जाधारियों को आठ दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने स्वयं ही निर्माण हटाने की कोशिश शुरू कर दी थी, लेकिन समय कम होने के कारण काम पूरा नहीं हो सका। रविवार सुबह करीब सुबह ही जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण हटाने का काम तेज कर दिया गया।


  • ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर ने बताया कि निर्माण हटाने के लिए प्रशासन से जेसीबी की मांग की गई थी, जिसे तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा उपलब्ध कराया गया। मशीन का किराया ग्रामीण स्वयं वहन कर रहे हैं। पूरे अवैध निर्माण को हटाने में करीब 20 घंटे का समय लगने का अनुमान है।

    कार्रवाई के दौरान गाटा संख्या 623 और 630 की जमीन को कब्जामुक्त कराया जा रहा है, जहां पहले खाद के गड्ढे और खेल का मैदान दर्ज था। इसी जमीन पर ग़ौसुल मदरसा, मस्जिद, दो स्कूल और पांच दुकानों का निर्माण कर लिया गया था। ध्वस्त की गई दुकानों में समोसा-पकौड़े, सब्जी, मेडिकल स्टोर और जन सेवा केंद्र शामिल हैं।

    मौके पर किसी प्रकार का तनाव न हो, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं राजस्व टीम भी सीमांकन और पैमाइश के कार्य में जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share:

  • MP में परफॉर्मेंस गारंटी नियम में बड़ा बदलाव, जल संसाधन विभाग ने जारी किया आदेश

    Sun Apr 5 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) ने सरकारी परियोजना की गुणवत्ता (Quality of Government Projects) के लिए परफॉर्मेंस गारंटी नियम (Performance Guarantee Rules) में बदलाव किया है। जल संसाधन विभाग ने संशोधित परफॉर्मेंस गारंटी नियम को लागू किया। अब ठेकेदारों को 14 प्रतिशत से कम टेंडर लेने पर 10 प्रतिशत की राशि देनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved