img-fluid

अफसरों की कालोनी में गोली चली…

December 22, 2022

इंदौर। अफसरों की कॉलोनी में गोली चलने से सनसनी फैल गई। गोली चलाने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हुई है। हालंाकि गोली किसी को लगी नहीं, नहीं तो जनहानी हो सकती थी। बडग़ोंदा टीआई भारतसिंह ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र की सिग्नल विहार कॉलोनी के रहवासियों ने शिकायत की है कि कॉलोनी में गोली चली। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले पर केस दर्ज कर लिया है। अब उसकी तलाश की जा रही है।


बताया जा रहा है कि यहां ज्यादातर अफसर लोग रहते हैं। पुलिस अब मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरों के आधार पर तलाश करेगी कि गोली किसने चलाई है। रहवासियों का यह भी शक है कि किसी ने जानबूझकर खौफ फैलाने के लिए गोली चलाई है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

Share:

  • विक्की कौशल ने बांधे कटरीना की तारीफों के पुल, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से कर डाली तुलना

    Thu Dec 22 , 2022
    मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हैं। हाल ही में इनकी शादी को एक साल पूरा हुआ है। विक्की और कैट अक्सर एक-दूसरे की दिल खोलकर तारीफ करते नजर आते हैं। एक बार फिर विक्की कौशल पत्नी कटरीना की खूबियां गिनाते नजर आए। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved