img-fluid

सोने की खरीद पर बम्पर डिस्काउंट! मांग में सुस्ती के चलते डीलर्स दे रहे हैं ये बड़ा ऑफर

December 18, 2022

नई दिल्ली: अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको सस्ते भाव पर खरीदी का एक शानदार मौका मिल रहा है, क्योंकि गोल्ड डीलर्स उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए बड़ी छूट की पेशकश की है. दरअसल सोने के भाव में तेजी के बाद खरीदी को लेकर ग्राहकों ने अपने हाथ रोक लिए हैं. वहीं, शादी के सीजन में बिक्री में बढ़ोतरी को लेकर डीलर्स अब तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं.

भारत में सोने की कीमत पर मिलने वाला डिस्काउंट एक महीने के अपने उच्चतम स्तर पर है, डीलर्स ने आधिकारिक घरेलू कीमतों पर $25 प्रति औंस तक का डिस्काउंट ऑफर किया है, जिसमें 15% आयात और 3% बिक्री शुल्क शामिल है, जो पिछले सप्ताह की $20 की छूट से ज्यादा है.

कीमत में बढ़ोतरी से ग्राहकों ने टाली खरीदी
मनी कंट्रोल की खबर के अनुसार, मुंबई स्थित सोने के थोक व्यापारी अशोक जैन ने कहा कि कीमतों में अचानक बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं को हैरान कर दिया है, इसलिए खरीदी की योजना को टाल दिया है. ग्राहक अब भाव में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं.


  • इस सप्ताह की शुरुआत में स्थानीय सोने की कीमतें मार्च के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं. मुंबई में प्राइवेट बैंक के बुलियन डीलर ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी शादी के मौसम की मांग को खराब कर रही है और कई संभावित उपभोक्ताओं को खरीदारी टालने के लिए मजबूर कर रही है.

    आने वाले दिनों में डिमांड में सुधार होगा
    विंग फंग प्रेशियस मेटल्स डीलिंग के प्रमुख पीटर फंग ने कहा, “चीन में प्रतिबंधों में ढील जारी है, इसलिए डिमांड है. हालांकि, खरीदी सीमित थी क्योंकि हाजिर कीमतें 1,800 डॉलर से ऊपर चली गईं. अगर कीमतें उस स्तर से नीचे रहती हैं, तो मांग में सुधार होगा.”

    बता दें कि 16 दिसंबर को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली. दस ग्राम सोना महंगा होकर 54,222 हो गया है, जबकि एक किलो चांदी की दरों में गिरावट आई है और अब यह 68,001 रुपये में बिकी. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 107 रुपये बढ़कर 54,222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी की कीमत 120 रुपये घटकर 68,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

    Share:

  • 'बच्चा हिंदू होगा या मुस्लिम?' सवाल पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- मेरा बच्चा...

    Sun Dec 18 , 2022
    मुंबई: टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख (Shahnawaz Sheikh) के साथ शादी के बंधन में बंधने की घोषणा के बाद सभी को हैरान कर दिया. हालांकि, उन्होंने शादी वाले दिन तक दूल्हे को लेकर सस्पेंस बनाए रखा. अधिकतर […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved