
इंदौर। कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च से बंद प्रदेश की यात्री बस सेवा अभी शुरु नहीं हो रही है। परिवहन यूनियन की छह माह के टैक्स में छूट की मांग के बदले पांच माह के टैक्स की छूट पर सहमति बन गई है, लेकिन इस संबंध में लिखित प्रमाण पत्र मिलने तक प्रदेश के यूनियन ने बसों का संचालन न करने का फैसला लिया है। सरकार द्वारा दिए गए मौखिक आश्वासन पर यूनियन बसों को संचालन करने के लिए तैयार नहीं है। परिवहन यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि अब सिर्फ एक ही मांग है, टैक्स छूट की, जिसे पूरा करने पर ही बसों का संचालन शुरू होगा। जब तक टैक्स माफी का प्रमाण पत्र नहीं मिलता है, बसों का संचालन न करने का यूूनियन ने फैसला लिया है। प्रदेशभर में 35000 यात्री बसें नहीं चलने से लोगों को किराए की गाडिय़ों और टैक्सियों में ज्यादा रुपए देकर यात्रा करना पड़ रही है। इन टैक्सियों में किराया किलोमीटर के हिसाब से न लेकर मनमाना बुकिंग अमांउट वसूला जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved