img-fluid

सबसे ज्यादा व्यूज देकर ऑडियंस ने इस फिल्म को बनाया नंबर 1

December 23, 2025

मुंबई। OTT फिल्मों का व्यूवरशिप रिपोर्ट कार्ड (Viewership report card) सामने आया है। इस फिल्म के रिपोर्ट कार्ड में टॉप 5 फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में ये एक फिल्म छाई हुई है। इस फिल्म ने आते ही OTT ऑडियंस की लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बना ली है।

OTT पर आई फिल्मों की लिस्ट आ गई है। व्यूवरशिप के मामले में इन 5 फिल्मों ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रश्मिका मंदाना की फिल्म लगातार ऑडियंस की फेवरिट लिस्ट में बनी हुई है और टॉप कर ही है। वहीं इस बार नवाज़ुद्दीन की रात अकेली है भी छा गई है।ल कुछ ही दिनों में फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। रश्मिका मंदाना की फिल्म पिछले तीन हफ्तों से टॉप पर बनी हुई है।

थामा



आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म थामा को थिएटर पर जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब ये फिल्म OTT पर भी धमाका कर रही है। हाल में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थामा आते ही छा गई है। OTT ऑडियंस ने एक हफ्ते में इस फिल्म को 31 लाख से ज्यादा बार देखा है। आने वाले दिनों में ये फिल्म व्यूज में कमाल कर सकती है। ये फिल्म OTT व्यूवरशिप के मामले में नुम्बर 1 पर बनी हुई है।
द गर्लफ्रेंड

रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड पिछले तीन हफ्तों से ज्यादा समय से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। OTT व्यूवरशिप के मामले में फिल्म नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म एक भूमा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। वो एक ऐसे रिश्ते में बंधी है जिससे वो बाहर निकलना चाहती है।
कांथा

नेटफ्लिक्स पर दुलकर सलमान की एक फिल्म कांथा पसंद की जा रही है। फिल्म एक अनोखी कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में एक एक्टर महादेवन और डायरेक्टर अप्पा के बीच के बुरे रिश्ते को दिखाया जाता है। दोनों की दुश्मनी की वजह से फिल्म की हीरोइन का मर्डर हो जाता है।इस फिल्म को पिछले एक हफ्ते में 15 लाख से ज्यादा बार देखी गई है। ये नेटफ्लिक्स पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।
मिशन इम्पॉसिबल

टॉप क्रुज स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म मिशन इम्पॉसिबल के लिए क्रेज रहा है। पिछले हर पार्ट को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है। हाल में OTT आई फिल्म सिर्फ एक हफ्ते में 13 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। ये फिल्म OTT व्यूवरशिप के मामले में चौथे नंबर पर बनी हुई है।

रात अकेली है

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म रात अकेली है हाल में नेटफ्लिक्स पर आई है। फिल्म मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है और ट्रेंड कर रही है।
रात अकेली है

कुछ ही दिनों में ये फिल्म 12 लाख से ज्यादा व्यू के साथ नंबर 5 पर बनी हुई है। फिल्म की कहानी ऑडियंस को पसंद आ रही है।

Share:

  • वाराणसी एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो, दिल्ली में 500 उड़ानों में देरी, अगले कुछ दिन धुंध से राहत नहीं

    Tue Dec 23 , 2025
    नई दिल्ली. उत्तर भारत (North India) में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. घना कोहरा (Dense fog), जहरीली स्मॉग और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात (air traffic) को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. वाराणसी से लेकर दिल्ली और पहाड़ी राज्यों तक मौसम की मार साफ दिखाई दे रही है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved