
नई दिल्ली। जुलाई (July 2021) का महीना ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। 25 जुलाई तक कई ग्रहों का राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) होना है। इस दौरान मंगल(Mars), बुध(Mercury) और शुक्र( Venus) एक राशि (zodiac) से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। जन्म कुंडली में ग्रहों के उच्च भाव में गोचर से जातक को राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) का फायदा मिलेगा, जबकि कमजोर भाव में उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में शनि को महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। शनि भी अपने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) और चाल से सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। वर्तमान में शनि मकर राशि में वक्री हैं। वक्री शनि की पूर्ण सप्तम दृष्टि सूर्य पर पड़ेगी। इस प्रभाव से 20 जुलाई से संतुलित वर्षा हो सकती है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved