img-fluid

नरसंहार के लिए कह रहा… असम BJP की पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, निशाने पर CM हिमंत बिस्वा सरमा

February 08, 2026

डेस्क: मुस्लिमों के खिलाफ अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली असम के सीएम हेमंता बिस्वा शर्मा एक बार फिर खबरों में है. रविवार को असम के बीजेपी हैंडल से एक्स पर शेयर किए गए एक विवादित वीडियो में हेमंता बिस्वा शर्मा को मुसलमानों पर निशाना लगाते हुए दिखाया गया है. वीडियो के वायरल होते ही इसके हर तरफ निंदा की जाने लगी, जिसके बाद बीजेपी ने वीडियो हटा लिया.

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के सांसद K.C वेणुगोपाल ने एक्स पर कहा, “एक ऑफिशियल BJP हैंडल ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अल्पसंख्यकों का टारगेट करके, ‘करीब से’ मर्डर दिखाया गया है. यह नरसंहार के लिए उकसाने के अलावा और कुछ नहीं है, यह एक ऐसा सपना है जिसे यह फासीवादी सरकार दशकों से देख रही है.”


  • उन्होंने आगे कहा कि यह कोई मामूली वीडियो नहीं है जिसे ट्रोल कंटेंट समझकर नजरअंदाज कर दिया जाए. यह जहर सबसे ऊपर से फैलाया जा रहा है और इसके लिए सजा मिलनी चाहिए. K.C ने जोर देते हुए कहा कि इस बात की कोई उम्मीद नहीं है कि नरेंद्र मोदी इसकी निंदा करेंगे या इसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन न्यायपालिका को कार्रवाई करनी चाहिए और इस मामले में कोई नरमी नहीं दिखानी चाहिए.

    कांग्रेस के एक्स अकाउंट से वीडियो को लेकर कहा गया, “बीजेपी के ऑफिशियल असम प्रदेश हैंडल ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अल्पसंख्यकों की टारगेटेड, ‘पॉइंट-ब्लैंक’ हत्या को महिमामंडित किया गया है. यह बहुत ही घिनौना और परेशान करने वाला है और इसे सिर्फ़ रैंडम ट्रोल कंटेंट कहकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यह बड़े पैमाने पर हिंसा और नरसंहार का खुला आह्वान है.” साथ ही यह भी लिखा कि यह इस फासीवादी सरकार का असली चेहरा दिखाता है, जिसने दशकों से इस नफरत को पाला है और पिछले 11 सालों में इसे सामान्य बनाने की कोशिश की है.

    Share:

  • सावरकर को मिले भारत रत्न... RSS चीफ बोले सम्मान की बढ़ेगी प्रतिष्ठा

    Sun Feb 8 , 2026
    डेस्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कई मुद्दों पर अपने विचार रखे. इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि वीर सावरकर को भारत रत्न सम्मान दिया जाता है, तो इससे इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी. वीर सावरकर को लेकर पहली खुले तौर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved