img-fluid

कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

October 08, 2026


नई दिल्ली । कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन (Canadian writer Anne Carson) को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया (Was awarded Nobel Prize of Literature) ।

स्वीडिश अकादमी के अनुसार, उन्हें यह पुरस्कार उनके “बेबाक और नए प्रयोगों” के लिए मिला है। उन्होंने क्लासिकल परंपरा के साथ नए प्रयोग कर समकालीन साहित्य के लिए नए रूप गढ़े हैं। अपने पूरे करियर के दौरान, ऐन कार्सन ने कविता लिखने के साथ-साथ अनुवाद का काम और अलग-अलग विश्वविद्यालयों में पढ़ाने का काम भी किया है। उनका लगभग सारा साहित्यिक काम शब्दों के प्रति एक भाषा-विशेषज्ञ के जुनून और नए अर्थों की तलाश करने वाले कवि के नजरिए के मेल पर केंद्रित रहा है। उन्होंने खुद माना है कि शब्दों की व्युत्पत्ति ही उनके सभी कामों की शुरुआती कड़ी रही है। 1950 में इनका जन्म टोरंटो में हुआ। 1981 में क्लासिक्स विषय में ‘ओडी एट अमो एर्गो सम’ नाम से डॉक्टरेट थीसिस प्रकाशित की।

नोबेल प्राइज के ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी जानकारी के मुताबिक, 1986 में प्रकाशित ‘इरोस द बिटरस्वीट’ को बेहतरीन लेखन पीस माना जाता है। इसमें उन्होंने प्राचीन ग्रीक साहित्य के जरिए प्रेम और इच्छा का मर्म समझाया। उनके मुताबिक, प्रेम में हर्ष और कष्ट दोनों शामिल हो सकते हैं। कार्सन की खासियत अलग-अलग दौर के लेखकों को एक ही रचना में साथ मिलाकर रखना है। 1999 की ‘इकोनॉमी ऑफ द अनलॉस्ट’ में उन्होंने प्राचीन यूनानी कवि सिमोनाइड्स को आधुनिक कवि पॉल सेलान के साथ रखा। 2000 की ‘मेन इन द ऑफ आवर्स’ में उन्होंने प्राचीन इतिहासकार थ्यूसीडिडीज और आधुनिक लेखिका वर्जीनिया वूल्फ को जोड़ा। इस तरह उन्होंने पुराने और नए साहित्य के बीच नया पुल बनाने की कोशिश की।

नोबेल पुरस्कार विजेताओं को दिसंबर में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें मेडल, डिप्लोमा और पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुरस्कार राशि 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर यानी करीब 11.5 करोड़ रुपए है। इस पुरस्कार की खासियत की बात करें तो स्वीडिश अकादमी नोबेल के नामांकित लेखकों की लॉन्गलिस्ट या शॉर्टलिस्ट कभी जारी नहीं करती। नामांकन से जुड़ी जानकारी 50 साल तक छुपा कर रखी जाती। 2026 में किन लेखकों को नॉमिनेट किया गया है, इसकी पूरी जानकारी 2076 में जाहिर की जाएगी।

Share:

  • दवा कंपनियों तथा डॉक्टरों के बीच अनैतिक संपर्क पर रोक के लिए केंद्र सरकार समिति गठित करे - सुप्रीम कोर्ट

    Thu Oct 8 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि दवा कंपनियों तथा डॉक्टरों के बीच अनैतिक संपर्क पर रोक के लिए (To curb unethical nexus between Pharmaceutical Companies and Doctors) केंद्र सरकार समिति गठित करे (Central Government should constitute Committee) । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार को दवा कंपनियों की मार्केटिंग गतिविधियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved