
उज्जैन। आज सुबह बडऩगर रोड पर ग्राम खरसौदखुर्द फंटे के पास कार और ट्रेक्टर की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति और उसकी साली की मौत हो गई और मृतक की पत्नी घायल हो गई। आज सुबह वे कार में सवार होकर इंगोरिया में अपने रिश्तेदार के यहाँ आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और उन्होंने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही इंगोरिया और बडऩगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को शांत कराकर चक्काजाम खुलवाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved