img-fluid

रात 3 बजे आगर रोड पर डिवाईडर में घुसी कार

December 18, 2023

  • तीन थाने की पुलिस को पता नहीं कितने सवार थे और किसे चोट लगी

उज्जैन। आगर रोड स्थित चककमेड़ के मोड़ पर बीती रात 3 बजे के लगभग लाल रंग की कार सड़क के बीच डिवाईडर में जा घुसी और क्षतिग्रस्त हो गई। आज सुबह 11 बजे तक कार दुर्घटना स्थल पर ही खड़ी हुई थी। इस दुर्घटना के बारे में आसपास के तीन थानों की पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी।



क्षेत्र के लोगों के मुताबिक रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 3 बजे आगर रोड स्थित चक कमेड़ मोड़ पर सड़क के बीच लगे डिवाईडर से अनियंत्रित होकर लाल रंग की कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार का सामने का हिस्सा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने बताया कि इसमें तीन लोग सवार थे और कार महाराष्ट्र की बताई जा रही है। इस बारे में जब घटिया पुलिस थाना, चिमनगंज और भैरवगढ़ थाना पुलिस से पूछा गया तो सभी थाना पुलिस ने इस घटना की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। ऐसे में अभी तक यह पता नहीं चला है कि दुर्घटना कैसे हुई है और इसमें कितने लोगों को चोट आई है। मौके पर ही क्षतिग्रस्त कार पड़ी हुई थी।

Share:

  • कोविड-19: कर्नाटक हुआ चौकन्ना, मास्क एडवाइजरी, मॉक ड्रिल समेत कई बड़े कदम उठाए

    Mon Dec 18 , 2023
    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने पड़ोसी केरल राज्य में तेजी से बढ़ते कोविड-19 (Covid-19) मामलों को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों और दूसरी बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क (Mask) पहनने के लिए एडवाइजरी जारी की. उनकी यह टिप्पणी केरल और अन्य राज्यों में कोविड-19 मामलों की तेजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved