
नई दिल्ली। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक-एक्टर महेश मांजरेकर बड़े कानूनी विवाद में फंस गये हैं। मराठी फिल्म के कुछ आपत्तिजनक दृश्यों में बच्चों का इस्तेमाल किये जाने पर महेश के खिलाफ मुंबई की कोर्ट में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। अदालत ने मामले की जांच के निर्देश माहिम पुलिस को दिये हैं।
महेश मांजरेकर के खिलाफ सेक्शन 292, 34, पोक्सो एक्ट के सेक्शन 14 और आईटी एक्ट के सेक्शन 67 और 67बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें, महेश मांजरेकर निर्देशित मराठी फिल्म नाय वरण भाट लोंचा कोन नाय कोंचा (Nay Varan Bhat Loncha Kon Nay Koncha) 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर काफी हंगामा मचा था और मुंबई की अदालतों में इसके खिलाफ शिकायतें और याचिका दायर हुई थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved