img-fluid

रेप के झूठे केस मे फ़साने की धमकी देकर युवक को ब्लैकमेल कर रूपए मांगने वाली दो महिला और एक युवक पर मामला दर्ज

April 02, 2026

इंदौर: बड़गोंदा थाना क्षेत्र में एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने युवक से दोस्ती की और एक रिसॉर्ट में मिलने को बुलाया जब युवक और महिला रिसोर्ट के रूम में पहुंचे. इस दौरान महिला में अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया और युवक से रूपए की मांग की. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


  • डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि घटना बढ़ गोंदा थाना क्षेत्र में स्थित एक रिसॉर्ट की है. जहां पर एक युवक की दोस्ती महिला से हुई थी, और महिला ने युवक को एक रिसॉर्ट में मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही महिला और युवक रिसोर्ट के रूम में पहुंचे. इस दौरान महिला ने मैसेज कर अपने दो अन्य साथियों को वहां पर बुला लिया और युवक से रूपयों की मांग की और उसे धमकाया कि अगर रुपए नहीं दिए तो दुष्कर्म के केस में फंसा कर तुम्हें जेल भिजवा देंगे. वहां से निकलने के बाद युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है प्राथमिक जानकारी में तीनों आरोपियों की पहचान हो गई है. जिसमें दो महिला और एक युवक शामिल है महिलाओं की पहचान भावना गुप्ता साधना गुप्ता और युवक विवेक का नाम समाने आया है. तीनों आरोपी इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं फिलहाल एक्सटॉर्शन का केस दर्ज कर जांच की जा रही है और इस बात की भी जांच की जा रही .है कि इस घटना में पूरा गिरोह सक्रिय तो नहीं है, फिलहाल तीनों आरोपी फरार है जिनकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है.

    Share:

  • 3 साल की सजा के बाद भारती की विधायकी खतरे में, हाईकोर्ट से स्टे नहीं मिला तो जाएगी सदस्यता

    Thu Apr 2 , 2026
    भोपाल। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधायकी खतरे में है। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है, लेकिन अब उनकी सदस्यता बचना पूरी तरह हाईकोर्ट से मिलने वाले स्टे पर निर्भर है। इस मामले में मध्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved