img-fluid

Caste Census: देश में कब शुरू होगी जनगणना? आजादी के बाद पहली बार करेंगे जातियों की भी गिनती

May 01, 2025

ई दिल्‍ली । भारत (India)में 2021 की बहुप्रतीक्षित जनगणना(The much-awaited census) जल्द शुरू हो सकती है। सरकार(Government) इसकी पूरी प्रक्रिया को 2026 के अंत तक पूरा करने की उम्मीद कर रही है। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई औपचारिक समयसीमा या निर्धारित कार्यक्रम सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जनगणना शुरू होने में सबसे बड़ी अड़चन यह थी कि इसमें जाति आधारित जानकारी को शामिल किया जाए या नहीं। अब जब इस पर निर्णय लिया जा चुका है, तो प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।


जनगणना में जाति आधारित आंकड़ों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसके कारण गृह सूची और मकान गणना चरण में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 31 से बढ़कर 32 हो सकती है।

इससे पहले मार्च 2025 में गृह मंत्रालय ने संसद की एक स्थायी समिति को बताया था कि जनगणना की अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब तकनीकी अपडेट का कार्य जारी है। गृह मंत्रालय ने समिति को बताया, “जनगणना से संबंधित कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जैसे ही जनगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त धन की मांग की जाएगी।”

2019 में केंद्र सरकार ने जनगणना 2021 के लिए 8,754.23 करोड़ और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को अपडेट करने के लिए 3,941.35 करोड़ मंजूर किए थे। इसका कुल अनुमानित खर्च लगभग 12,000 करोड़ था।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी कई बार सार्वजनिक रूप से कहा है कि जनगणना की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। कोविड-19 महामारी के चलते जनगणना 2020-21 में नहीं हो सकी थी।

पहली डिजिटल जनगणना

जनगणना 2021 भारत की पहली पूर्णत: डिजिटल जनगणना होगी। इसके लिए एक मोबाइल ऐप और जनगणना पोर्टल तैयार किया जा चुका है, जिससे डेटा संग्रहण से लेकर निगरानी तक सभी कार्य डिजिटल रूप से संपन्न होंगे।

जनगणना भारत में जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आवास और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी का सबसे बड़ा स्रोत है। यह आंकड़े नीतियों के निर्धारण, संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन और संसाधनों के वितरण में अहम भूमिका निभाते हैं। भारत में पहली संगठित जनगणना 1881 में हुई थी और तब से हर 10 साल में नियमित रूप से यह होती रही है।

Share:

  • राजेश खन्ना को मजबूरन रखना पड़ा दाढ़ी वाला लुक, जानिए सिचुएशन

    Thu May 1 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) गिनती की फिल्मों में ही दाढ़ी वाले लुक में नजर आए हैं। कुछ मौकों पर जहां ऐसा उन्होंने जान-बूझकर किया, तो वहीं कुछ मौकों पर ऐसा इत्तेफाकन हो गया। साल 1969 में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) को अपनी एक फिल्म में मजबूरन दाढ़ी वाला लुक लेना पड़ा था। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved