img-fluid

बिल्ली ने जर्मनी जाने वाली फ्लाइट को कर दिया हाईजैक, दो दिन तक उड़ान रोकनी पड़ी

February 13, 2025

मुंबई। जर्मनी (Germany) में एक बिल्ली ने फ्लाइट में छलांग मार दी और फिर उससे निकलने को तैयार नहीं हुई। Ryanair जेट के अंदर बिल्ली (Cat) के घुसने का मामला सामने आया है। यूरोप में बीते दिनों एक ऐसा ही वाकया देखने को मिला। एक बिल्ली ने रयानएयर जेट (Ryanair jet) को हाईजैक कर लिया। बिल्ली की वजह से उड़ान दो दिन से ज्यादा समय तक उड़ान रोकनी पड़ गई।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग 737 को पिछले सप्ताह रोम से जर्मनी के लिए उड़ान भरनी थी। तभी चालक दल के सदस्यों को विमान के अंदर से बिल्ली की आवाज आई। क्रू मेंबर्स ने तुरंत बिल्ली की खोज शुरू की। विमान से कई पैनल भी हटा दिए। आखिरकार उन्हें विमान के इलेक्ट्रिकल बे छिपी हुई बिल्ली दिखाई दी। हालांकि बिल्ली को वहां से हटाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। क्रू मेंबर्स को बिल्ली को विमान से बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।



दो दिनों तक कर्मचारी बिल्ली को हटाने के लिए हवाई जहाज से पैनल हटाते रहे लेकिन वह विमान के अलग-अलग हिस्सों में जाती रही। कर्मचारियों को यह भी चिंता थी कि बिल्ली विमान के किसी हिस्से में फंस सकती है या मर भी सकती है। दो दिनों के बाद आखिरकार बिल्ली अपनी मर्जी से विमान से बाहर की तरफ निकल गई।

बिल्ली की वजह से यात्रियों को पूरे दो दिन इंतजार करना पड़ा। जानकारों के मुताबिक बिल्ली को बिना निकाले उड़ान भरने से कई परेशानियां पैदा हो सकती थी। साथ ही कंपनी को हज़ारों डॉलर का नुकसान भी हो सकता था। इससे पहले 2021 में सूडान से कतर जाने वाली एक फ्लाइट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। तब एक बिल्ली ने उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट पर हमला कर दिया था।

Share:

  • दिल्ली में भाजपा बना सकती है 2 उपमुख्यमंत्री, जानें किस प्लान पर चल रहा काम?

    Thu Feb 13 , 2025
    नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) विधानसभा चुनावों (assembly elections) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत मिला. सरकार गठन (Government formation) को लेकर पार्टी में अंदरखाने ही मंथन चल रहा है. मध्य प्रदेश राजस्थान की तरह तर्ज पर दिल्ली में भी 2 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved