
इंदौर। चंदननगर (chandan nagar) क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। बताया जा रहा है कि वह केटरिंग (Catering) का काम करता था। मां (mother) से विवाद (Conflict) के बाद उसने फांसी लगाई। चंदननगर पुलिस ने बताया कि व्यासनगर के रहने वाले संतोष बैरागी को फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि वह केटरिंग का काम करता था। वह काम से घर पर लौटा तो खाना खाने की बात को लेकर मां से विवाद हुआ और वह मां के साथ झूमाझटकी करने लगा। बताया जा रहा है कि लोगों ने बीच-बचाव किया और उसे फटकार लगाई तो उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। अभी किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उसकी मां के बयान भी लेगी। उधर चंदननगर के समीर और सुतार गली नगर निगम के समीप रहने वाले महादेव को भी जहर खाने के चलते अस्पताल लाया गया। दोनों के बयान होने के बाद ही साफ होगा कि उन्होंने कदम क्यों उठाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved