img-fluid

चोरी करते पकड़ा गया तो बचने के लिए मारी ईंट, भीड़ ने पीटकर मार डाला

May 28, 2026

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली वारदात सामने आई है. यहां कंझावला इलाके में भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए तालिबानी इंसाफ का खौफनाक नजारा पेश किया. चोरी की कोशिश करते रंगे हाथों पकड़े गए एक 25 वर्षीय युवक को भीड़ ने लाठियों, लातों और घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला. इस खौफनाक लिंचिंग के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि एक युवक चोरी की नीयत से स्थानीय निवासी के घर में घुसा था, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया. पकड़े जाने के बाद युवक खुद को बचाने के लिए कथित तौर पर आक्रामक हो गया. उसने पास ही पड़ी एक ईंट उठाकर वहां खड़े एक व्यक्ति के सिर पर दे मारी. इस हमले से वहां मौजूद लोग बुरी तरह भड़क गए.


  • ईंट चलने के बाद वहां मौजूद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. भीड़ ने पहले तो युवक को रस्सियों से बांधा और फिर शुरू हुआ बेरहमी का वो दौर, जिसने उसकी जान ले ली. सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां का नजारा बेहद डरावना था. घटनास्थल पर दो दर्जन से अधिक लोग हाथों में लाठियां और डंडे लिए खड़े थे. लहूलुहान युवक जमीन पर तड़प रहा था और उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था. पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ था, बल्कि कई लोग इस पूरी घटना का मोबाइल पर वीडियो बना रहे थे. यही वीडियो अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गए हैं. क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और मौके से कई मोबाइल वीडियो बरामद किए हैं.

    इन्हीं वीडियो के आधार पर पुलिस ने अब तक आठ स्थानीय निवासियों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई लाठियों और डंडों को भी जब्त कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां देखने को मिल सकती हैं.

    Share:

  • राज्यसभा में संख्याबल के बाद भी विपक्षी दलों को जीत का भरोसा नहीं....क्रॉस वोटिंग का डर

    Thu May 28 , 2026
    नई दिल्ली। राज्यसभा ()Rajya Sabha की 24 सीटों के चुनाव में संख्याबल के बावजूद विपक्षी दलों (Opposition Parties) में अपने उम्मीदवार की जीत का भरोसा पैदा नहीं हो पा रहा है। पिछले कई मौकों पर बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग (Cross voting) ने भाजपा (BJP) विरोधी खेमे को कई बड़े झटके दिए हैं। इस बार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved