
नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College, Kolkata) के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया (CBI arrested) है. मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को रेप के बाद महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई थी. आरोपी सिविक वॉलेंटियर संजय रॉय (Accused civic volunteer Sanjay Roy) को वारदात के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है. इस मामले में 16 अगस्त से मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से लगातार पूछताछ चल रही थी. संदीप घोष, आरोपी संजय रॉय समेत कुल 10 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हो चुका है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved