img-fluid

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई करेगी – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

October 20, 2026


चंडीगढ़ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड (Parvinder Singh Jhota Murder Case) की जांच सीबीआई करेगी (CBI will Investigate) ।


  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उनकी हत्या कर दी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम बुधवार दोपहर 12 बजे तक उनके घर पहुंचेगी और मामले की जांच शुरू करेगी। मानसा दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने झोटा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। इस दौरान, अमित शाह ने घोषणा की कि सीबीआई की एक टीम झोटा के घर पहुंचेगी और मामले की जांच शुरू करेगी। उन्होंने झोटा के पिता भीम सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना जताई।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब के पाकिस्तान सीमा से सटे गुरदासपुर जिले का दौरा किया और ड्रग तस्करी का विरोध करने पर मारे गए विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की। गृह मंत्री ने परिवार के साथ करीब 15 मिनट बिताए। बताया जा रहा है कि परिवार ने उन्हें मांगों की एक लिस्ट सौंपी, जिसमें निष्पक्ष जांच, सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद शामिल है। यह दौरा गृह मंत्री शाह के पंजाब दौरे का हिस्सा है, जिसके तहत वह तीन ऐसे लोगों के परिवारों से मिल रहे हैं, जिनकी मौतों ने राज्य में नशे के खतरे की ओर सबका ध्यान खींचा है। अमित शाह ने संगरूर में गुलजारसिंह के परिवार से भी मुलाकात की ।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से हाल की मौतों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। अपने पंजाब दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में दशहरा समारोह में भी शामिल होंगे, जहां नशा विरोधी संदेश प्रमुखता से दिए जाने की उम्मीद है। विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात पंजाब में नशे से जुड़ी हिंसा से प्रभावित परिवारों के साथ केंद्र की बातचीत का हिस्सा है। गृह मंत्री शाह के एक दिवसीय दौरे से पहले, ‘आप’ सरकार ने नशे के खिलाफ लड़ रहे परमिंदर सिंह झोटा के परिवार के प्रति अपना समर्थन दोहराया और घोषणा की कि परिवार की मांग पर उनका मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा जाएगा।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “हम नशें के खिलाफ लड़ रहे परमिंदर सिंह झोटा के पिता और परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। परिवार की मांग का सम्मान करते हुए, हम मामला सीबीआई को सौंप रहे हैं।” राज्य सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि सरकार ने सीबीआई का आदेश जारी करने में बहुत देर कर दी।

    Share:

  • शांति और विकास के लिए सबसे गंभीर खतरा है आतंकवाद - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Tue Oct 20 , 2026
    नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (​​Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि शांति और विकास के लिए (To Peace and Development) आतंकवाद सबसे गंभीर खतरा है (Terrorism is gravest Threat) । उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में बोलते हुए कहा कि आतंकवाद से न केवल निर्दोष लोगों की जान जाती है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved