img-fluid

‘संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही केंद्र सरकार’, प्रियंका गांधी ने लगाया आरोप

February 08, 2025

वायनाड। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की पूरी कोशिश कर रही है। वायनाड से सांसद प्रियंका ने मणंथवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ स्तर के नेताओं की बैठक में यह बयान दिया।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘आज भी वायनाड जिले में उन लोगों को पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला है, जो पिछले साल बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए थे।’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, ‘लोकसभा में कांग्रेस की कोशिशों के कारण ही केंद्र सरकार ने वायनाड में भूस्खलन को गंभीर ‘आपदा घोषित’ किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रभावितों को पुनर्वास के लिए और अधिक धनराशि मिलेगी।’ उन्होंने वायनाड जिले में जंगली जानवरों के हमलों से हुए जानमाल के नुकासन का भी जिक्र किया और कहा कि यह इंसानों और जानवरों के बीच संघर्ष के कारण हो रहा है। यह लोगों की जीवनयापन के तरीके को भी प्रभावित कर रहा है।


उन्होंने कहा, पिछली बार जब मैं वायनाड आई थी, तो जिला प्रशासन ने कहा था कि उन्हें इंसानों और प्रकृति के संघर्ष को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक फंड की जरूरत है। मैंने उनसे कहा था कि हम एक साथ काम करेंगे और जितना हो सके उतना फंड जुटाकर इस समस्या का समाधान निकालेंगे।

वायनाड सांसद ने यह भी कहा कि वह आदिवासियों की जरूरतों, मणंथवाड़ी में मेडिकल कॉलेज की कमी, रात के समय यात्रा पर प्रतिबंध और पर्यन को बढ़ावा देने जैसे अन्य मुद्दों को भी संबोधित करेंगी। प्रियंका ने बूथ स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनकी लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए धन्यवाद दिया और कहा, आप सभी को चुनाव के दौरान ही नहीं, बल्कि हर दिन लोगों के बीच उपलब्ध रहना चाहिए।

Share:

  • CM मोहन यादव बोले- आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली, PM मोदी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिल रही जीत

    Sat Feb 8 , 2025
    भोपाल। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) परिणामों पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav)) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi)का जनता के साथ जुड़ाव, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और देश के बदलते मिजाज के चलते हमें दिल्ली में जीत मिल रही है। टुकड़े-टुकड़े गैंग और छोटी मानसिकता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved