img-fluid

प्रसार भारती के CEO बोले- दूरदर्शन और आकाशवाणी सबसे विश्वसनीय मीडिया, टीआरपी से मतलब नहीं

September 08, 2022

नई दिल्ली। प्रसार भारती के सीईओ मयंक अग्रवाल ने कहा है कि दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो देश के सबसे विश्वसनीय मीडिया संस्थान हैं। हमारा लक्ष्य देश के विकास में योगदान करना है कि ना कि हाई व्यूअरशिप रेटिंग हासिल करना।

प्रसार भारती के सीईओ ने इस बात को पुख्ता करने के लिए रॉयटर इंस्टीच्यूट की एक ताजा रिपोर्ट को भी साझा किया जिसमें कहा गया है कि डीडी और एआईआर अपनी निष्पक्षता, काम करने के तरीके और समर्पित कार्यबल के कारण अपनी दर्शकों और श्रोताओं की संख्या बनाए रखने में सफल हैं। प्रसार भारती सीईओ ने इस दौरान कहा कि हम टीआरपी की रेस में नहीं हैं। उन्होंने जोर दिया कि हम देश को आगे बढ़ाने की रेस में शामिल हैं।


  • मयंक अग्रवाल जो कि दूरदर्शन के डायरेक्टर जनरल भी हैं एसोसिएशन ऑफ आकाशवाणी एंड दूरदर्शन एंजीनियरिंग इम्प्लाईज की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन और संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान भी मौजूद थे।

    अग्रवाल ने कहा कि हम देश की आवाज हैं। हमारी पहुंच जहां तक है, वहां कोई भी नहीं पहुंच सकता। हमारी तुलना निजी चैनलों से की जाती है, लेकिन जब बात सच्चाई और प्रामाणिकता की होती है, तो हम हमेशा नंबर एक पर रहते हैं।

    उन्होंने कहा कि हम टीआरपी की दौड़ में नहीं हैं। हम देश को आगे ले जाने की होड़ में हैं। दूरदर्शन में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन यह एक बार फिर ऊपर जाएगा। इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही वह अपनी पहले वाली स्थिति हासिल करेगा।

    Share:

  • रोमांचक मैच के बाद आपस में भिड़े पाकिस्तान और अफगानिस्तान के फैंस, शोएब अख्तर ने जताई नाराजगी

    Thu Sep 8 , 2022
    नई दिल्ली। जब भी क्रिकेट के मैदान पर कोई हाई वोल्टेज मुकाबला (high voltage combat) देखने को मिलता है तो फैंस की धड़कने तेज हो जाती है। करीबी मुकाबले में हारने वाली टीम के हाथों निराशा लगती है वहीं जीतने वाली टीम के फैंस खुशी में जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। मगर बुधवार रात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved