img-fluid

39 पैरामेडिकल कॉलेजों में से अब तक 20 के खिलाफ चालान पेश

July 08, 2023

कल फिर दो कॉलेजों के मालिक और प्रिंसिपल के खिलाफ लोकायुक्त ने पेश किया चालान 

इंदौर। पैरामेडिकल कॉलेजों (paramedical colleges) में हुए छात्रवृत्ति घोटाले में दर्ज 39 केस में से 20 में अब तक लोकायुक्त पुलिस चालान पेश कर चुकी है। कल फिर दो मामलों में तीन आरोपियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस (Lokayukt Police) ने चालान पेश किया।

2015 में लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर में चल रहे 39 पैरामेडिकल कॉलेजों के खिलाफ छात्रवृत्ति घोटाले में केस दर्ज किया था। इन कॉलेजों ने एक छात्र के नाम कर कई बार छात्रवृत्ति निकाल ली थी तो कई कॉलेजों ने फर्जी छात्र दिखाकर सरकार के लाखों रुपए हजम कर लिए थे। मामला पकड़ में आने के बाद प्रदेशभर में केस दर्ज हुए थे। यह घोटाला करोड़ों का था, लेकिन मामले में चालान पेश नहीं हो पा रहे थे। आठ साल में पांच मामलों में लोकायुक्त पुलिस ने चालान पेश किए थे, जबकि पिछले दो माह में 15 से अधिक मामलों में चालान पेश किया है। इसमें आरोपियों की संख्या 30 से अधिक है। कल फिर दो कॉलेजों के मालिक अखिलेश शर्मा, संजय मोदी और अमितसिंह भदौरिया के खिलाफ चालान पेश किया गया। ज्यादातर मामलों में मालिक और प्रिंसिपल आरोपी बनाए गए थे, लेकिन अब भी 19 मामलों में चालान पेश होना बाकी है। लोकायुक्त पुलिस के सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों में चार-पांच और कॉलेजों के खिलाफ चालान पेश किया जाएगा

Share:

  • 75 पार 17 भाजपा सांसद बैठेंगे घर

    Sat Jul 8 , 2023
    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Loksabha election) 2024 में 75 पार 17 भाजपा सांसद (BJP MP) दरकिनार किए जा सकते हैं। इनमें सर्वाधिक उत्तरप्रदेश से 5, गुजरात, कर्नाटक से 3-3, बिहार से 2, मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान एवं झारखंड (Madhya Pradesh, Punjab, Rajasthan and Jharkhand) से 1 सदस्य शामिल है। 75 पार के नियम के चलते आडवाणी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved