img-fluid

चैंपियंस लीग : पीएसजी फाइनल में,आरबी लीपजिग को 3-0 से हराया

August 19, 2020

लिस्बन। पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार देर रात खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पीएसजी ने आरबी लीपजिग को 3-0 से हराकर यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया।

इस मुकाबले में पीएसजी ने आक्रामक शुरुआत की और मैच के 13वें मिनट में ही मारक्विनहोस ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर से ठीक तीन मिनट पहले मैच के 42वें मिनट में नेमार की मदद से एंजेल डि मारिया ने गोल कर पीएसजी की बढ़त 2-0 कर दी।

दूसरे हाफ में, पीएसजी ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाया और मैच के 56वें मिनट में जुआन बर्नाट वेलास्को ने गोल कर पीएसजी को 3-0 से आगे कर दिया और यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

फाइनल में पीएसजी का सामना बायर्न म्यूनिख और ल्योन के बीच आज खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। बायर्न म्यूनिख और लियोन के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 23 अगस्त, रविवार को खेला जाना है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • सीपीएल : टीकेआर और बारबाडोस ट्रिडेंट्स ने अपने शुरुआती मैच जीते

    Wed Aug 19 , 2020
    तरौबा [त्रिनिदाद और टोबैगो]। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) और बारबाडोस ट्रिडेंट्स ने मंगलवार देर रात खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के अपने शुरुआती मैचों में जीत दर्ज की। सीपीएल 2020 के पहले दिन टीकेआर ने गुयाना अमेज़न वारियर्स को चार विकेट से हराया जबकि बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में सेंट किट्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved