img-fluid

‘चामुंडेश्वरी माता केवल हिंदुओं की नहीं, सबकी देवी हैं’, डीके शिवकुमार के बयान पर विवाद

August 27, 2025

बंगलूरू। कर्नाटक (Karnataka) की राजनीति में जब से कांग्रेस (Congress) सरकार सत्ता में आई है, उसी समय से डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) लगातार विवादों में घिरते नजर आते रहते हैं। हाल ही में चामुंडेश्वरी माता (Chamundeshwari Mata) के एक कार्यक्रम यानि मैसूर दशहरा का बानु मुश्ताक नाम की लेखिका से उद्घाटन कराया गया। इस पर भाजपा (BJP) शुरू से ही आपत्ति दर्ज करा रही थी। उसका कहना था कि जो हमारे धर्म (Dharma) को नहीं जानते हैं, उनसे धार्मिक कार्यक्रम का उद्घाटन कराना अनुचित है। मामला शांत हो ही रहा था कि डीके शिवकुमार ने एक और बयान दे दिया।

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि चामुंडी पहाड़ी और चामुंडेश्वरी देवी केवल हिंदुओं की नहीं बल्कि सभी समुदायों की हैं। उनका कहना है कि मंदिर किसी एक धर्म की संपत्ति नहीं है और सभी लोग यहां आकर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सकते हैं। इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे हिंदू आस्था पर चोट बताया है।


डीके शिवकुमार ने साफ कहा कि चामुंडी पहाड़ी और देवी चामुंडेश्वरी को किसी एक धर्म से जोड़ना सही नहीं है। यह हिंदुओं की संपत्ति भर नहीं है। यहां हर धर्म के लोग आते हैं, पूजा करते हैं और अपनी आस्था प्रकट करते हैं। मैं खुद गिरजाघरों, मस्जिदों, जैन मंदिरों और गुरुद्वारों में जाता हूं, क्या किसी ने रोका? उसी तरह हम कभी दूसरों को हिंदू मंदिरों में आने से नहीं रोकते। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या राम मंदिर में भी ऐसा कोई नियम नहीं है कि केवल हिंदू ही जा सकते हैं।

भाजपा ने शिवकुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पवित्र हिंदू स्थलों को निशाना बना रही है। पार्टी ने एक्स पर लिखा कि धर्मस्थल के बाद अब कांग्रेस की नजर राज्य की आराध्य देवी चामुंडी पर है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के लिए शिवकुमार ने ऐसा बयान दिया और इसका नतीजा कांग्रेस को आने वाले समय में भुगतना होगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस हिंदू परंपराओं का अपमान कर रही है।

Share:

  • भारत ने पाकिस्तान को फिर दी चेतावनी, तवी नदी का जलस्तर बढ़ा; भारी बारिश का अलर्ट

    Wed Aug 27 , 2025
    नई दिल्ली। उत्तरी भारत में लगातार हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नदियों का जलस्तर (Water Level of Rivers) तेजी से बढ़ने पर भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को तवी नदी जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। नई दिल्ली से बुधवार को जारी अलर्ट के मुताबिक, कई बड़े बांधों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved