img-fluid

महाकाल में फिर बदली व्यवस्था-आम श्रद्धालुओं को लाईन में लगना होगा

August 17, 2022

  • प्रोटोकाल दर्शन के लिए शुल्क जारी रहेगा

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में एक बार फिर भस्म आरती और दर्शन व्यवस्था को बदला गया है ताकि वीआईपी और प्रोटोकॉल वाले लोग आराम से महाकाल दर्शन कर सके। आम श्रद्धालुओं के लिए पुरानी व्यवस्था ही रखी गई है। उल्लेखनीय है कि महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भीड़ और महाकाल की सवारियों को देखते हुए वीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया था और प्रोटोकॉल व्यवस्था स्थगित कर सभी को आम श्रद्धालु और शीघ्र दर्शन पास वाले श्रद्धालुओं के साथ प्रवेश दिया जा रहा था। श्रावण का महीना बीतने के बाद महाकाल में अब शनिवार, रविवार और सोमवार को छोड़कर शेष दिनों में पहले के मुकाबले श्रद्धालु कम पहुंच रहे हैं।


हालांकि अगले सोमवार को शाही सवारी निकलना शेष है। इस दिन शहर में लगभग 5 लाख से अधिक श्रद्धालु आएंगे। इसके पहले कलेक्टर के आदेश पर महाकाल मंदिर में वीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था में समिति ने बदलाव कर दिया है। इस दायरे में आने वाले श्रद्धालुओं को भस्म आरती में प्रवेश और महाकाल दर्शन आराम से हो सके इसके लिए सत्कार अधिकारी और सहायक सत्कार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। दूसरी ओर आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें पूर्व की तरह घंटों कतार में लगकर ही दर्शन करने पड़ेंगे।

Share:

  • आज फिर बूस्टर डोज का महा अभियान

    Wed Aug 17 , 2022
    शहर के 77 सेंटरों पर सुबह से लगाए जा रहे टीके-अभी भी 10 लाख से ज्यादा पात्र लोग बचे हैं उज्जैन। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले में आज फिर कोरोना वैक्सीन के तीसरे डोज अर्थात बूस्टर डोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शहर में इसके लिए 77 सेंटरों पर सुबह से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved