img-fluid

 Morena: मौसम का बदला मिजाज, पानी के साथ गिरे ओले

March 09, 2021
मुरैना। सोमवार की शाम अचानक आई आंधी के साथ पानी (Water with thunderstorms) गिरने लगा। इसके साथ ही ओले भी गिरे। चूंकि इस समय सरसों की फसल खेतों में कटी हुई रखी है इसलिए पानी ओले से फसल को काफी नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा खेतों में खड़ी गेहूं फसल को भी काफी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।


आज शाम पांच बजे के करीब पहले आंधी आई और उसके बाद बरसात होने लगी। बरसात के साथ ही ओले भी गिरे। हालांकि यह गनीमत रही कि ओलों का आकार मटर के दानों जितना ही था। ओले देवरी, हिंगोना, गंगापुर सहित नहर किनारे के गांवों में गिरे। ओलों ने किसानों की धड़कन बढ़ा दी। दरअसल इस समय सरसों फसल की कटाई का काम चल रहा है। कई किसानों की सरसों फसल कटी हुई खलिहान में रखी हुई है। इसके अलावा गेहूं की फसल भी खेतों में लहलहा रही है। परंतु ओले, बरसात व आंधी से गेहूं व सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा। एजेंसी

Share:

  • MP GDP जाएगी 10 लाख करोड़ के पार, संसाधन जुटाकर उठाए जनकल्याण के कदमः CM Shivraj

    Tue Mar 9 , 2021
    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj)ने कहा है कि शीघ्र ही प्रदेश की जीडीपी 10 लाख करोड़ पार कर जाएगी। प्रदेश में संसाधन जुटाकर विभिन्न वर्गों के कल्याण के कदम उठाए गए हैं। आर्थिक प्रबंधन और सुशासन से यह कार्य आसान होते हैं। बीते एक वर्ष में कोरोना सहित आर्थिक संसाधनों की कमी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved