img-fluid

लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर ‘पेपर स्प्रे’ से हमले के बाद मचा हड़कंप, कई उड़ानें प्रभावित

December 07, 2025

लंदन। ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर रविवार सुबह पेपर स्प्रे से कई लोगों पर हमला होने के बाद हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने व्यक्ति को हमले के शक में गिरफ्तार कर लिया। हमले के बाद हड़कंप मचने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई और कई उड़ानें प्रभावित हुईं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं है और घायलों की चोटें जानलेवा या स्थायी नहीं हैं।


हमलावर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस का मानना है कि यह आपसी झगड़े का मामला है, जिसमें शामिल लोग एक-दूसरे को जानते थे। मेट पुलिस के बयान के अनुसार, “कुछ लोगों पर कुछ पुरुषों ने कथित तौर पर पेपर स्प्रे छिड़का और फिर मौके से फरार हो गए। इसके बाद हथियारबंद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हमले के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वह हिरासत में है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

इस घटना के कारण टर्मिनल 3 की मल्टी-स्टोरी कार पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई और कई उड़ानों में देरी हुई। हीथ्रो हवाई अड्डे ने बयान जारी कर कहा: “हम टर्मिनल 3 की मल्टी-स्टोरी कार पार्किंग में आपात सेवाओं के साथ एक घटना का जवाब दे रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि हवाई अड्डे आने के लिए अतिरिक्त समय रखें और अपनी एयरलाइन से नवीनतम जानकारी लें।”घायलों को लंदन एम्बुलेंस सर्विस ने अस्पताल पहुंचाया।

Share:

  • ''क्रीमी लेयर सिद्धांत का समर्थन करने पर अपने ही समुदाय ने की आलोचना''- पूर्व CJI गवई

    Sun Dec 7 , 2025
    नई दिल्ली। भारत के पूर्व CJI बीआर गवई ने कहा कि उन्हें एक निर्णय में यह उल्लेख करने के लिए अपने समुदाय की तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ा कि अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण में ”क्रीमी लेयर” सिद्धांत लागू करना चाहिए। गवई ने कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर मानते थे कि सकारात्मक कदम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved