
नई दिल्ली: आज Yo Yo Honey Singh का जन्मदिन है. लेकिन इसी बीच उनसे जुड़ी इस खबर ने हड़कंप मचा दिया है. दिल्ली (Delhi) में यो यो हनी सिंह का हाल ही का कॉन्सर्ट (Concert) बहुत जोश भरा था. यह उनका ‘My Chapter – India Tour’ का पहला शो था, जो 14 मार्च 2026 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुआ. हजारों फैंस आए थे और हनी सिंह ने अपने पुराने हिट गाने गाए. सब मस्ती में थे, लेकिन अचानक बवाल हो गया.
फैंस और स्पॉन्सर टीम में झगड़ा
इस मजेदार कॉन्सर्ट के दौरान कुछ फैंस और स्पॉन्सर टीम के स्टाफ के बीच बहस शुरू हुई. बात छोटी थी, लेकिन जल्दी ही यह हाथापाई में बदल गई. वीडियो में दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं. भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे और चीख-पुकार हो रही थी. यह सब स्टेज के ठीक सामने हुआ, जहां हनी सिंह गा रहे थे.
हनी सिंह ने परफॉर्मेंस नहीं रोकी
इस सब बवाल के बावजूद यो यो हनी सिंह ने गाना जारी रखा. वे अपने हिट गानों पर ठुमके लगा रहे थे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं. फैंस भी उनके गानों में झूमते रहे. लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग इसे देखकर हैरान हैं कि कॉन्सर्ट में ऐसा बवाल कैसे हो गया. आज सिंगर का जन्मदिन है, लेकिन बीती रात का ये बवाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
पुलिस ने आकर हालात संभाले
जब झगड़ा और बड़ा तो पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने जल्दी हस्तक्षेप किया और लोगों को अलग किया. कुछ देर में हालात काबू में आ गए. किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन भीड़ में डर का माहौल बन गया था. यह घटना कॉन्सर्ट के बीच में हुई, जिससे पूरा माहौल बदल गया था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved