
नई दिल्ली। अनुपम खेर (Anupam Kher)का बेटे सिकंदर खेर (Sikandar Kher)के साथ काफी अच्छा बॉन्ड (father-son bonding)है। दोनों के बीच दोस्तों जैसा रिश्ता है। दोनों कई बार मस्ती भरे वीडियोज सोशल मीडिया(social media video) पर शेयर करते रहते हैं। अब सिकंदर ने एक नया वीडियो शेयर(video share) किया है जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसके अलावा पापा-बेटे की ये जोड़ी आपका दिल भी जीत लेगी।
क्या है वीडियो में
वीडियो में सिकंदर बताते हैं कि अनुपम का एक साइड का गाल सुन है क्योंकि उन्होंने कुछ ट्रीटमेंट करवाया है। इसके बाद सिकंदर पूछते हैं कि कहां हुआ है, सुन? अनुपम हाथ से बताते हैं। इसके बाद सिकंदर उलटा हाथ कर अनुपम के गाल पर उसी जगह पर मारते हैं।
अनुपम ने सिकंदर को डांटा
जब सिकंदर अपना हाथ लेकर आते हैं तो अनुपम बोलते हैं कि क्या करने वाला है? ज्यादा जोर से लगा न तो उल्टे हाथ का मारूंगा, नाक तोड़ दूंगा।
हालांकि सिकंदर मार देते हैं, अनुपम भी हैरान हो जाते हैं। इसके बाद सिकंदर दोबारा मारते हैं और बोलते हैं क्या करोगे आप? अनुपम फिर बोलते हैं इस थप्पड़ की गूंज तुम्हें मरते दम तक सुनाई देगी। सिकंदर जब दोबारा कोशिश करते हैं मारने की तो अनुपम बोलते हैं नहीं नहीं बेटा, ऐसा मत कर, ऐसा नहीं करते हैं।
सिकंदर फिर बोलते हैं कि वह इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करेंगे तो अनुपम बोलते हैं नहीं, तुम ऐसा नहीं करोगे। ये हमारे बीच की पर्सनल बात है।
अनुपम ने फिर बताए कुछ सीक्रेट
इसके बाद अनुपम और सिकंदर फिर जावेद अख्तर को लेकर बात करते हैं। अनुपम फिर बताते हैं कि जावेद की बेटी और फिल्ममेकर जोया अख्तर ने उन्हें अपनी एक फिल्म में बतौर गेस्ट अपीयरेंस लिया था, लेकिन फिर वो सीक्वेंस हटा दिया। वहीं 1987 में रिलीज हुई फिल्म मिस्टर इंडिया में उन्हें मोगैम्बो के रोल के लिए सेलेक्ट किया था, लेकिन अनिल और बोनी कपूर ने उन्हें फिल्म से हटा दिया।
अनुपम से सारी बात करने के बाद सिकंदर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘फॉर जावेद साहब, बोनी कपूर, अमरिश पुरी, शेखर कपूर…एंजॉय करें खेर साहब को उनके दांत निकलवाने के बाद।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved