img-fluid

चारधाम यात्राः 100 पार हुआ तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा, ज्यादा मौतें केदारनाथ धाम में हुईं

May 30, 2022

देहरादून। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में तीर्थयात्रियों की मौत (death of pilgrims) का आंकड़ा 100 पार (100 cross) हो गया है। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में अब तक सबसे अधिक 50 यात्रियों ने दम तोड़ा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण अचानक हृदय गति रुकने से लगातार यात्रियों की मौतें हो रही हैं।

इस बार तीन मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। 27 दिनों की यात्रा में चारों धामों में अब तक 102 यात्रियों की मौत हो चुकी है। रविवार को ही तीन तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 साल से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है।


जिन यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। चारों धामों के यात्रा मार्गों पर स्थापित मेडिकल रिलीफ केंद्रों पर अब तक 50 से अधिक आयु के 5500 से अधिक लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है। जबकि 57 हजार यात्रियों की स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी की गई है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड से हाईपोथर्मिया और ऑक्सीजन की कमी से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ रही हैं। चारों धामों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं। मेडिकल रिलीफ केंद्रों और यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त डॉक्टर, दवाईयां व ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।
– डॉ. शैलजा भट्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक

धाम                           मृतकों की संख्या
केदारनाथ                           50
बदरीनाथ                            19
यमुनोत्री                              26
गंगोत्री                                07
…………………………………….
कुल-                                102

Share:

  • अफगानिस्तान में आतंकी संगठन जैश और लश्कर को मदद दे रहा तालिबानः UN

    Mon May 30 , 2022
    जिनेवा। अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान के कब्जे के बाद (after Taliban occupation) से ही पाकिस्तान (Pakistan) से संबंध रखने वाले आतंकवादी समूहों (terrorist groups) ने यहां महत्वपूर्ण उपस्थिति बना रखी है, लेकिन तालिबान हमेशा इससे इनकार करता रहा है। इसी बीच पाकिस्तान-आधारित और भारत को निशाना बनाने वाले इन विदेशी आतंकवादी समूहों को लेकर संयुक्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved