img-fluid

अधिकारियों की लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए – बसपा अध्यक्ष मायावती

September 07, 2026


लखनऊ । बसपा अध्यक्ष मायावती (BSP President Mayawati) ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार पर (On Negligence, Apathy and Corruption of Officials) लगाम लगाई जाए (Check must be Placed) ।


  • बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दक्षिण दिल्ली में बिल्डिंग ढ़हने, मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीली शराब कांड और उत्तर प्रदेश एवं बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ से हुई जान-माल की तबाही पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इन घटनाओं को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ऐसी घटनाओं से शासन-प्रशासन की जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने सरकारों से जनहित और जनकल्याण के मुद्दों पर अधिक चुस्त-दुरुस्त होने तथा अधिकारियों की लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार पर सख्ती से लगाम लगाने की मांग की।

    पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि दक्षिण दिल्ली के पांच मंजिला पीजी हास्टल के ढहने से 7 लोगों की हुई मौत तथा मध्य प्रदेश के सागर जिला में भी जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की कल हुई मौत व लगभग 190 बीमार लोगों के अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल होने की घटना एवं यूपी व बिहार आदि राज्यों में बाढ़ के कारण जान-माल की तबाही की खबरें अति-दुखद व चिन्तनीय हैं । उन्होंने आगे कहा कि इन घटनाओं से यह साबित होता है कि शासन-प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को सही से नहीं निभा रहा है, जिस कारण जनहित व जनकल्याण के सम्बंध में सरकारों को चुस्त-दुरुस्त होने की सख्त जरूरत है। इस प्रकार से अधिकारियों की घातक होती जा रही लापरवाही, उदासीनता व भ्रष्टाचार आदि पर भी सरकारों को सख्ती से लगाम लगाने की जरूरत।

    ज्ञात हो कि दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर पांच मंजिला पीजी इमारत के अचानक ढह जाने के बाद देर रात तक राहत और बचाव अभियान जारी रहा। हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए सुरक्षा और राहत एजेंसियों की टीमें लगातार जुटी रहीं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए दमकल वाहनों और कैट्स एंबुलेंस को भी तैनात किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान की निगरानी संयुक्त पुलिस आयुक्त, दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशन) स्तर के अधिकारियों ने की।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved