
राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक बुद्धिस्थ स्तूप सांची में आज सुबह 07.30 बजे पवित्र अवशेषों को निकाला जाएगा। इसके बाद प्रातः 08.30 बजे पंचशील और सूत्र कार्यक्रम तथा प्रातः 10 बजे महापूजा का आयोजन होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी आज भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे सांची पहुचेंगे और यहां चैत्यगिरी विहार वार्षिकोत्सव की महापूजा में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। सांची चैत्यगिरी विहार में इस दौरान आम नागरिकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। (हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved