
उदयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने फतेहसागर झील के किनारे (By the Banks of Fateh Sagar Lake) चाय की चुस्कियों के साथ आमजन से चर्चा की (Interacted with General Public over Cups of Tea) ।
उदयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह शहर की प्रसिद्ध फतेहसागर झील की पाल पर मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झील किनारे भ्रमण कर रहे आम नागरिकों, पर्यटकों और युवाओं से आत्मीय मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारते हुए टॉफियां बांटीं और युवाओं व बुजुर्गों से हाथ मिलाकर आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने फतेहसागर झील किनारे बैठकर आमजन के साथ चाय की चुस्कियों के बीच अनौपचारिक चर्चा की और स्थानीय मुद्दों व व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया।
मॉर्निंग वॉक और संवाद के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे । कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, विधायक उदयलाल डांगी। पूर्व डिप्टी मेयर पारस सिंघवी, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, देवीलाल सालवी, दीपक शर्मा सहित अन्य प्रबुद्धजन साथ रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved