img-fluid

मकर संक्रांति पर जदयू के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

January 14, 2026


पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) मकर संक्रांति पर जदयू के (Organised by JD(U) on Makar Sankranti) दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए (Attended the Dahi-Chuda Feast) ।


  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के अवसर पर पटना में पूर्व मंत्री एवं जदयू विधायक रत्नेश सादा के आवास पर जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। रत्नेश सादा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, विधायक शीला कुमारी, विधायक संतोष कुमार निराला, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    उधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी ‘कार्यकर्ता मिलन सह दही-चूड़ा भोज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हैं। बता दें कि बिहार में कुछ लोग बुधवार को मकर संक्रांति मना रहे हैं जबकि कुछ लोग कल यानी गुरुवार को मनाएंगे।

    Share:

  • राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की हुई भिड़ंत, 6 महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल

    Wed Jan 14 , 2026
    सीकर। राजस्थान (Rajasthan) के सीकर जिले (Sikar district) में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे फतेहपुर कस्बे (Fatehpur town) और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को शोक में डुबो दिया। फतेहपुर उपखंड क्षेत्र के हरसावा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें फतेहपुर निवासी 6 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved