img-fluid

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के खाते में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने

February 21, 2026


पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के खाते में (In to the accounts of Farmers affected by Excessive Rainfall) 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की (Transferred amount over Rs. 100 Crore) ।


  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत वर्ष 2025 में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ एवं मोथा तूफान के कारण हुई फसल क्षति के लिए दो लाख से अधिक प्रभावित किसानों को 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खाते में भेजी। सीएम नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से रिमोट दबाकर यह राशि अंतरण किया।

    इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान इस राशि का उपयोग आगामी फसलों के लिए कर सकेंगे। कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सभी बाढ़ प्रभावित किसानों को अनुदान राशि दी जा रही है। राज्य सरकार सभी बाढ़ पीड़ित किसानों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमारा मानना है कि राज्य के खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला अधिकार है। बता दें कि वर्ष 2025 में भारी वर्षा से उत्पन्न बाढ़ एवं मोथा तूफान से राज्य के 13 जिलों बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गया, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में काफी फसल क्षति हुई थी।

    इन जिलों के 53 प्रखंड और 493 पंचायत के किसान प्रभावित हुए थे। इन किसानों की खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई थी। इसके लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति अनुदान दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा सभी प्रभावित जिलों के किसानों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया गया तथा जिलों द्वारा इसका सत्यापन किया गया। आज 2.02 लाख किसानों को 113 करोड़ 16 लाख रुपये सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के अलावा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share:

  • बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है - राजद नेता तेजस्वी यादव

    Sat Feb 21 , 2026
    पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejaswi Yadav) ने कहा कि बिहार में बलात्कारियों (Rapists in Bihar) को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है (Are protected by the Government) । विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए आरोप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved