
जबलपुर। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज सुबह अल्प प्रवास पर डुमना आगमन हुआ। जहां प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार सहित अन्य नेताओं एवं पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डुमना विमानतल पर पौधा रोपण किया। पार्टी नेताओं से चर्चाओं के दौरान उन्होंने गत दिवस हुए मतदान के बारे में जानकारी ली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved