भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय मंत्री जावड़ेकर से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एनएमडीसी द्वारा संचालित हीरा की खदान की लीज अवधि बढ़ाये जाने का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि फारेस्ट क्लीयरेंस की अनुमति अगर मिल जाती है तो कोयला निकालना शुरू होगा, साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा और मध्यप्रदेश को रायल्टी मिलने से राजस्व में वृद्धि होगी। केन्द्रीय मंत्री ने इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved